रायपुर : रायपुर वासियों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात प्राप्त हुये 17 साल हो गये है, जिसमें लगातार आयोजन हो रहे है। अब फिर से अटल नगर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे इंटरनेशनल (Ind vs SA ODI) मैच को लेकर टिकट बिक्री की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दर्शकों के रोमांच को ध्यान में रखते हुए इस बार विभिन्न श्रेणियों में टिकट दरें तय की गई हैं। जिसका क्रिकेट प्रेमी लाभ ले सकते है।
छात्रों के लिए बड़ी राहत :
इस बार छात्रों के लिए विशेष टिकट 800 रुपए में उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक छात्र अपनी मान्य ID दिखाकर केवल 1 टिकट खरीद सकेगा। पिछले मैच की तुलना में इस बार स्टूडेंट टिकट की कीमत 1000 से घटकर 800 रुपए कर दी गई है। जिसका लाभ छात्रों को मिल सकेगा।
जनरल स्टैंड्स की टिकट दरें :
- ₹1500
- ₹2500
- ₹3000
- ₹3500
प्रीमियम कैटेगरी :
- सिल्वर – ₹6000
- गोल्ड – ₹8000
- प्लैटिनम – ₹10,000
- कॉरपोरेट बॉक्स – ₹20,000
टिकट बिक्री की तारीखें :
दर्शक मैच का टिकट ऑनलाईन खरीद सकते हैं। ऑनलाईन टिकट की बिक्री 22 नवंबर से शुरू हो जाएगी। यह टिकट आधिकारिक वेबसाईट- www.ticketgini.in से खरीदी जा सकती है। इसके साथ ही दर्शक फिजिकल टिकट भी खरीद सकते है। फिजिकल टिकट की बिक्री 24 नवंबर से शुरू होगी। फिजिकल टिकट इंडोर स्टेडियम, रायपुर से भी खरीदा जा सकता है। यह शहर के बीच स्थित है। इसके साथ ही खास बात है कि 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने एक सराहनीय कदम उठाया है। दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क मैच दिखाया जाएगा। इसके साथ ही उनके आने-जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।



