रायगढ़ : सड़क दुर्घटनाओं में आये दिन कई लोगों की जान चली है, सड़क दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे है, ऐसे ही एक खौफनाक घटना सामने आई है। खरसिया-छाल रोड पर बुधवार सुबह यात्री बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस खौफनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए. सभी धायलों को खरसिया सिविल अस्पताल भेजा गया। इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, सत भावना बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी, तभी छाल रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं है। इस हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। वहीं, दोनों वाहनों के चालकों को दुर्घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद घटना को लेकर जांच में जुटी पुलिस ट्रेलर तथा बस के चालकों से पूछताछ कर रही है।



