टीआई की कार ने बाईक को मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर रूप से घायल।

बिलासपुर : लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटनाओं को आमन्त्रण देना होता है, वहीँ बिलासपुर में अमेरी फाटक के पास मंगलवार शाम एक दुर्घटना हो गई, जहां टीआई की कार ने बाईक सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ था जब फाटक बंद होने वाला था और पुलिसकर्मी अपनी कार तेजी से पार करने की कोशिश में था। इसी बीच टीआई अनिल अग्रवाल द्वारा चलाई जा रही कार ने बाईक को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीँ इसके साथ ही घायल महिला के भाई ने बताया कि पुलिसवाले ने गाड़ी से पहले एक मुकेश नामक युवक को भी ठोकर मारी, उसके बाद मेरी बहन को जोरदार धक्का मारा, जिससे वह सड़क पर गिर गई। इस घटना के बाद पुलिस वाला भागने लगा तो उसे पकड़कर लाया गया। जिसके बाद वह अस्पताल में छोड़ा और फिर वहां से भाग गया। पीड़िता के भाई ने पुलिस वाले का नाम अनिल अग्रवाल बताया है। फिलहाल, घायल महिला की इलाज जारी है। इस घटना से महिला काफी घबराई हुई है।