दुर्ग/भिलाई : भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मधुर आयरन कंपनी में काम करने वाले मजदूर के ऊपर आयरन रॉड गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया, उसकी हालत काफी गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजनों ने कंपनी से मुआवजा की मांग की है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शिव कुमार चौहान छावनी के मधुर आयरन में सुपरवाइजर के पद पर काम करते थे। वह रोज की तरह आज भी अपना काम कर रहे थे।
काम के दौरान रॉड को चैन से बांधकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा था। तभी अचानक लोहे की एक रॉड जिसका वजन लगभग तीन क्विंटल था, शिवकुमार चौहान के ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान अवस्था में शिव कुमार को निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, इस घटना से कर्मचारियों में दहशत में का माहौल बन गया। फिलहाल परिजनों ने कंपनी से मुआवजा की मांग की है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर निजी कंपनियों की मजदूररों के प्रति सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है।



