नीलगाय का शिकार करने पर 7 मुस्लिम युवक भेजे गये जेल।

प्रयागराज (उ.प्र.) : देशभर में जहाँपहले से ही गौमांस को लेकर सांप्रदायिक तनाव रहता है, वहीँ अब फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नीलगाय का शिकार करने पर पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही लाइसेंसी बंदूक और देशी बम भी बरामद किए गए हैं। वहीँ इस कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज करके जेल भेजा दिया गया है।

दरअसल, प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में कुछ मुस्लिम समाज के युवकों ने नीलगाय का शिकार किया था और नीलगाय का मांस लेकर पार्टी करने जा रहे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को नीलगाय का मांस तस्करी करने की खबर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा की गई सूचना के आधार पर कार्यवाही की और जांच के दौरान 7 लोगों को नीलगाय का मांस तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी एक सफारी गाड़ी में नीलगाय का मांस लेकर पार्टी करने जा रहे थे। तभी पुलिस की जांच में 7 किलो नीलगाय का मांस, 1 लाइसेंसी बंदूक, 2 देसी बम और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीँ पुलिस ने जिस सफारी कार से नीलगाय का मांस बरामद किया, उस कार को भी जब्त कर लिया है।

इन सभी गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद अजहर, फैज फारूकी, अतहर फारूकी, मोहम्मद मारिज, सरवर आलम, मोहम्मद नफीस और गयासुद्दीन शामिल हैं। गिरफ्तार किये गये ये सभी आरोपी मूलतः प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिन्हें जेल भेजा गया है।

इस मामले पर SP सोरांव श्यामजीत ने बताया है कि अभियुक्त नवाबगंज कछारी इलाके में नीलगाय का शिकार किया था।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्तों को शिकार की गई नीलगाय के मांस के साथ असलहा और सफारी कार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज करके जेल भेजा गया है। यह मामला वन्य जीव संरक्षण का है, जिसके तहत कार्यवाही की गई है।