नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में लूटपाट को दिया अंजाम, एक गिरफ्त में, अन्य की तलाश।

सुकमा : कई बार कुछ वारदातें खौफ पैदा कर देती है, जिसके लिये सतर्क रहना जरुरी है। वहीँ छत्तीसगढ़ के सुकमा में कल शाम नकाबपोश बदमाशों ने दुर्गा ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए दुकान के कर्मचारियों को धमकाया और कीमती जेवरात लूटकर भागने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस वारदात की सूचना मिलते ही सुकमा पुलिस ने पूरे जिले की सीमाओं को सील कर दिया है, ताकि फरार आरोपियों को बाहर निकलने का मौका न मिले। वहीँ घटना के बाद पुलिस की कई टीमें अलग-अलग दिशा में रवाना कर दी गई। जिले के एसपी किरण सिंह और एसडीओपी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

वहीँ पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फरार आरोपियों के पास हथियार होने की संभावना है। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। वहीँ इस घटना से पीड़ित डर के साय में है। सुकमा में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की वारदात के बाद सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र कोंटा पुलिस हाई-अलर्ट पर है। नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी रास्तों तक पुलिस की कड़ी पहरेदारी की गई है। हर एक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।