कोरबा : कई बार घरेलु विवाद इस कदर बढ़ जाते है कि वो खौफनाक अंजाम तक पहुँच जाते है, ऐसे ही एक मामले में शराब के नशे में धुत्त पति के साथ रोजाना हो रहे विवाद से त्रस्त होकर पत्नी ने पत्थर के जांता (चक्की) से सिर एवं सीने में वार हत्या कर दिया। इस हत्या की घटना के बाद शव रात भर कमरे में पड़ा रहा। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम तुमान का तिलयारी मोहल्ला में गुरुवार की रात हुई है। यहां निवासररत मनहरण यादव 40 वर्ष शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी कविता यादव 37 वर्ष के साथ विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मनहरण ने कविता पर डंडा से इतना मारा की, उसका सिर फूट गया एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी। रोज-रोज के विवाद एवं डंडा से मारपीट किए जाने से आक्रोशित होकर कविता ने पास ही रखे पत्थर के जांता से मनहरण पर हमला कर दिया, जिससे मनहरण की मौत हो गई।
घटना के बाद शव स्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह होने पर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम और फॉरेंसिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीँ मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आरोपी पत्नी कविता यादव को गिरफ्तार पूछताछ करने लगी। पुलिस का कहना है कि विवाद बढ़ने एवं डंडा से मारपीट किए जाने से नाराज होकर कविता ने पत्थर से वार कर दिया था। इससे मनहरण की मौत हो गई। घरेलू विवादों के कारण मामला हत्या तक पहुंचा है।
मनहरण के छह पुत्री व दो पुत्र हैं :
मनहरण यादव एवं कविता यादव की छह पुत्री तथा दो पुत्र हैं। इनमें दो बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि शेष छोटे हैं। मनहरण की मौत होने एवं मां कविता के जेल जाने के बाद सभी बच्चे बिना माता-पिता के हो गए। इस घटना को लेकर पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही जारी है। वहीँ इस घटना के बाद उनके बच्चों का क्या होगा? महिला जेल में और बच्चों पर से पिता का साया चला गया।



