रोहिंग्या मुस्लिम ने युवक को 19 बार चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई इस शहर की घटना….।

हैदराबाद (तेलंगाना) : भारत में अवैध प्रवासी बेतहाशा संख्या में है, जिसमें अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रमुख है। वहीँ भारत के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं। ये रोहिंग्या म्यांमार के रहने वाले हैं और वहां की सेना की ओर से किए गये जुल्म के बाद बांग्लादेश, भारत और कई अन्य जगहों पर शरण लिए हुए हैं। अब तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक रोहिंग्या शख्स की हत्या कर दी गई है, उसकी हत्या करने वाला भी रोहिंग्या ही है। शख्स पर चाकू से 19 बार वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, इस हत्या को अंजाम देने वाला शख्स भी रोहिंग्या ही है। वहीँ इस घटना से राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे है।

क्या है पूरा मामला?

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद में 19 साल के एक रोहिंग्या शख्स की एक अन्य रोहिंग्या व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने गुरुवार को इस हत्या के बारे में सूचना दी है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना 17 दिसंबर को देर रात के समय बालापुर में रोहिंग्या कैंप में हुई है। यहाँ संदिग्ध ने पीड़ित शख्स पर 19 बार चाकू से वार किया है। इसके बाद शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। वहीँ इस घटना से कैंप में खौफ का माहौल है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस घटना को लेकर पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की है। वही पुलिस ने कहा है कि – “घटना के समय दोनों शख्स नशे की हालत में थे और दोनों किसी बात को लेकर आपस में झगड़ पड़े। संदिग्ध ने पीड़ित पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’ जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीँ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से 19 वार किए गये थे। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने मामले के संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह नाबालिग है।