कोनासिमा (आ.प्र.) : आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। जिले के राजोलु टाउन में इरुसुमांडा और मलिकिपुरम मंडल में ONGC के गैस लीक के बाद हड़कंप मच गया है। यहाँ गैस के जबरदस्त रिसाव की वजह से स्थानीय लोग घबरा गये, वो काफी दहशत में है। कई जगहों पर गैस लीक होने के चलते आग भी लग गई है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। जिससे क्षेत्र में सावधानी बरतने की जानकारी भी सामने आई है।
स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश :
वहीँ इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने ONGC अधिकारियों को गैस लीक होने की जानकारी दी, और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अमला ONGC की टीम के साथ कार्य करने लगा। आग की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र को खाली करा दिया गया। वहीँ फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी बालकृष्ण ने कहा कि मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंडा गांव में गैस लीक हु। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ONGC अधिकारियों को दी गई। ONGC अधिकारी, फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझा की जानकारी मिली है। इस घटना से गांव वाले घबराए हुए और डरे हुए हैं। गैस लीक होने पर लीक होने आवाज काफी तेजी से आने लगी जिससे स्थानीय लोग काफी घबरा गये।
इस घटना से आसपास के तीन गांवों में गैस और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए ओएनजीसी की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद रही। लीक हुई गैस को बंद करने का प्रयास किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गैस लीक होने के बाद तेज आवाज के साथ आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर से देखी जा सकती हैं। वहीँ फायर ब्रिगेड के अधिकारी बालकृष्ण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।



