कश्मीरी अहद शेख राम मंदिर में आकर पढ़ने लगा नमाज, मचा हड़कंप, सामने आया ये मामला….।

अयोध्या (उ.प्र.) : अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां मंदिर परिसर के भीतर एक कश्मीरी शख्स को संदिग्ध परिस्थितियों में नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया है। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में सूत्रों के अनुसार जानकारी आई है कि, मुस्लिम समुदाय के शख्स ने राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश की। रोके जाने पर शख्स ने मुस्लिम संप्रदाय विशेष के नारे लगाए। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, शख्स राम मंदिर के गेट D1 से घुसा था। सूत्रों के अनुसार शख्स ने मंदिर में दर्शन करने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।  वहीँ इस घटना से मंदिर कमेटी में हड़कम्प मच गया था।

वहीँ आरोपी के कब्ज़े से कुछ ड्राई फ्रूट्स और 2700 रुपये मिले हैं। आरोपी के पास से एक डायरी में कुछ फ़ोन नंबर लिखे हुए मिले हैं। IB की स्पेशल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। कश्मीर पुलिस से भी जानकारी मांगी गयी है।  सूत्रों ने बताया कि शख्स दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है, जिससे हड़कम्प मच गया था।  

कश्मीर का रहने वाला है आरोपी :

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कश्मीर का रहने वाला है और उसका नाम अहमद शेख है। वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। आरोप है कि वह दक्षिणी परकोटे क्षेत्र के सीता रसोई के पास नमाज पढ़ रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू। पुलिस घटना में सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से जांच हो रही है। आरोपी क्यों आया था, उसका क्या इरादा था। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। यह सब जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा।