प्रदेशवासियों की समस्यायें सुनने के लिए जारी होगा मुख्यमंत्री हेल्पलाईन नंबर, मुख्यमंत्री ने दी बड़ी जानकारी।

रायपुर : राज्य की जनता की खुशहाली के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार जुटे हुए है, वहीँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद जिले के दौरे से वापस रायपुर लौट आए हैं। वे वहां आयोजित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि 12 हजार से अधिक रेंजर-रोवर पूरे देशभर से शामिल हुए हैं, कल कार्यक्रम का समापन है।

वहीँ उक्त कार्यक्रम से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में सुशासन विभाग का गठन किया है। पारदर्शी और निष्पक्ष सरकार हम जनता को देंगे। इसलिये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करायेगा और उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। इससे आम आदमी सीधा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक अपनी बात पहुंचा सकेगा।