भगवा कपड़े पहन दरगाह से बाहर निकलकर साधू वेश में गाने लगा राम-राम, भीख मांगते हुये पकड़े गये मुस्लिम युवक, खुला चौंकाने वाला मामला।

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति का गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति भगवा कपड़े पहनकर साधु के भेष में घर-घर जाकर भीख मांगता था। पूछताछ करने पता चला कि भगवा कपड़े पहनकर साधु के रूप में घर-घर भीख मांग रहा युवक मुस्लिम है। वहीँ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे संदेह के आधार पर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने उक्त युवक और उसके साथी से पूछताछ की तो पता चला कि वे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क करने के बाद पकड़े गए युवकों के खिलाफ 107,16 (शांति भंग होने की आशंका) की कार्यवाही की है। इनके हावभाव देखकर कुछ लोगों को शक हुआ। जिसके बाद इसे गायत्री मंत्र सुनाने को कहा गया जिसके बाद वह घबरा गया और रोने लगा।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। यह मामला जिले के जामुल थाना क्षेत्र का है।

दरगाह से निकलते देखा तो शक हुआ :

इस मामले में बताया जा रहा है यह व्यक्ति दरगाह में रुका हुआ था। दरगाह से यह भगवा कपड़ा पहनकर बाहर निकला। जिसके बाद कुछ लोगों को इस पर शक हुआ। जानकारी में सामने आया कि युवक बिना एंट्री दर्ज किए दरगाह में रुका हुआ था, जिसके बाद दरगाह में आश्रय देने को लेकर भी संदेह उत्पन्न हो रहा है। जानकारी के अनुसार साधु का भेष धारण कर वह तंबूरा बजा रहा था। इसी दौरान वह “राम-राम” और “जय श्रीराम” का गाने गा रहा था।

लोगों को शक हुआ तो रोका :

शक के आधार पर लोगों ने इसे रोका और उससे पूछताछ की जिससे वह घबरा गया। इसके बाद लोगों ने शंका दूर करने के लिए उससे सवाल पूछा कि भगवान राम के पिता का नाम क्या था? लंका को किसने जलाया था? लेकिन साधु के भेष धारण किए यह व्यक्ति किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद लोगों ने गायत्री मंत्र सुनाने को बोला तो वह रोने लगा और बोला की भगवा पहनना छोड़ दूंगा। वहीँ उसके इस कृत्य के बाद लोगों ने नाराजगी जताई और बजरंग दल को सूचित किया।

पुलिस को बताई सही पहचान :

पुलिस से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पहले यादव बताया, लेकिन बाद में पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया। उसने कहा कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मुस्लिम है। उसने यह भी बताया कि उसका खुखराती नाम का एक साथ निगम जोन दफ्तर के पास वाली मजार के पास रुका हुआ है। पुलिस ने दूसरे युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया। युवकों द्वारा बताए गए पते पर भिलाई पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी मांगी। इस पर पता चला कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ किसी तरह का कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

फिर भी पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों युवकों के खिलाफ 107,16 की कार्यवाही की है। इस पूरे मामले में छावनी सीएपी प्रशांत कुमार ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह कोई संगठित गिरोह तो नहीं है, जो ये सब साधु बनकर भीख मांगने का काम करते हैं या फिर अन्य गतिविधियों में लिप्त हैं। मामले की जांच की जा रही है।