पोरबंदर (गुजरात) : 26 नवम्बर 2011 का मुंबई हमला भारत अब तक नहीं भूला है, जहाँ पाकिस्तान के आतंकवादी समुद्री रास्ते से भारत पहुंचे थे, वहीँ समुद्री एजेंसियां लगातार मुस्तैद है, जिसको लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है, अरब सागर में गश्त के दौरान एक कोस्ट गार्ड ने इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास भारतीय जलक्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को देखा। जैसे ही इंडियन कोस्ट गार्ड्स के जहाज ने अपनी दिशा उस नाव की तरफ मोड़ी, नाव पर सवार पाकिस्तानी क्रू के हाथ-पांव फूल गये। इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने 14 जनवरी की रात में पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश पर पानी फेर दिया है। कोस्ट गार्ड्स ने अरब सागर के रास्ते भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया गया है, जिस पर चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। इन सभी को गुजरात के पोरबंदर लाया जा रहा है। क्या ये जासूसी के लिये आ रहे थे? या इनके कोई अन्य मनसूबे थे, इसकी पूछताछ की जायेगी।
पाकिस्तानी क्रू के हाथ-पांव फूल गये :
14 जनवरी की रात को अरब सागर में गश्त के दौरान एक कोस्ट गार्ड ने इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास भारतीय जलक्षेत्र में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को देखा। चुनौती दिए जाने पर, नाव ने पाकिस्तान की तरफ भागने की कोशिश की। जैसे ही इंडियन कोस्ट गार्ड्स के जहाज ने अपनी दिशा उस नाव की तरफ मोड़ी, नाव पर सवार पाकिस्तानी क्रू के हाथ-पांव फूल गये। वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, ICG जहाज ने भारतीय जलक्षेत्र में नाव को रोक लिया और उस पर चढ़ गये और उनको पकड़ लिया।
बांधकर लाया गया पोरबंदर :
पाकिस्तानी नाव ‘अल-मदीना’ में कुल 9 क्रू सदस्य मिले है। इनकी नाव को ICG जहाज द्वारा पोरबंदर ले जाया जा रहा है ताकि संबंधित एजेंसियों द्वारा पूरी तलाशी और संयुक्त पूछताछ की जा सके। यह ऑपरेशन देश के समुद्री क्षेत्र में लगातार निगरानी और कानून प्रवर्तन के माध्यम से भारत की समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए कोस्ट गार्ड की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीँ सभी से पूछताछ की जायेगी, वो इधर किस कारण से आये और क्या चाहते थे?



