नूरवी अंसारी ने राजकुमार के साथ मंदिर में की शादी और बनी माही कश्यप, पिता पप्पू अंसारी से बताया जान का खतरा।

बदायूं (उ.प्र.) : जिले में एक मुस्लिम लड़की ने धर्म बदलकर अपने प्रेमी से शादी की है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंदिर में हुई है। वहीँ शादी के बाद लड़की ने अपने पति के साथ एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस वीडियो में उसने कहा है कि अपने पूरे होश हवास में उसने यह शादी की है और अपना धर्म बदला है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा है कि उसे और उसके पति को उसके परिजनों से खतरा है। अगर उसे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार युवती के परिजन होंगे।

यह मामला बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र का है। यहां गांव पुठी सराय की रहने वाली मुस्लिम समुदाय की लड़की ने गांव के ही हिंदू समुदाय के लड़के राजकुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी की है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चायें है।

वहीँ वीडियो रिकॉर्ड करते हुए लड़की ने यह भी कहा है कि उसे और उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों को मायके के लोगों से खतरा है। वीडियो में उसने कहा है अगर उनके साथ कोई भी घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार उसके माता-पिता होंगे। वीडियो वायरल होते ही पूरे गांव में मामला चर्चा का विषय बन गया लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में लड़की ने क्या कहा?

इस वायरल हो रहे वीडियो में लड़की अपने मनमर्जी से हिंदू रीति रिवाज से शादी करने की बात कह रही है। वह लड़के से प्यार करती थी। इस बात से लड़की के परिवार के लोग नाराज रहते थे, उसने घर से भाग कर सनातन धर्म अपनाते हुए अपनी मर्जी से 16 जनवरी 2026 को शादी कर ली है, अब वो हिन्दू बनकर उस युवक के साथ ही रहेगी। इस वीडियो में लड़की कहते नजर आ रही है कि उस पर किसी प्रकार का कोई जोर या दबाव नहीं है, वहीँ परिजनों से जान का खतरा भी बताया है।

मायके वालों से ससुराल वालों को खतरा :

यह वीडियो रिकॉर्ड करते हुए लड़की ने यह भी कहा है कि उसे और उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों को मायके के लोगों से खतरा है। वीडियो में उसने कहा है अगर उनके साथ कोई भी घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार उसके माता-पिता होंगे। वीडियो वायरल होते ही पूरे गांव में मामला चर्चा का विषय बन गया लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीँ ऐसे मामले अब लगातार सुर्ख़ियों में बन रहे है।