राजनांदगांव : जुआ खेलते हुये पकड़े जाने पर पुलिस की कार्यवाही का शिकार हो सकते है और ऐसे मामलों में पुलिस कई बार कार्यवाही करती है, फिर भी कई लोग जुआ खेलने से बाज नहीं आते है। ऐसे ही सोमनी थाना पुलिस ने ग्राम मौहाभाठा में खेत से जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3,110 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और अन्य सामान बरामद कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। वहीँ सामने आये मामले के अनुसार राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने खेत में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
मामले में मुखबिर से सूचना मिलने पर सोमनी थाना पुलिस ने टीम गठित कर ग्राम मौहाभाठा स्थित एक खेत में दबिश दी, जहां 52 पत्ती ताश पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। जुआ खेलते हुये पुलिस ने मौके से अलख मंडल, हेमचंद नेटी, शुभम ठाकुर, हरिश कुमार और योगेश पटेल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के कब्जे से करीब 3,110 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक तौलिया समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की गई है। फरार या अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। वहीँ ऐसे कृत्यों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।



