सामने आया हैरान करने वाला मामला, उच्च दबाव से फटी घर की बोरिंग, क्षेत्र में दहशत का माहौल, देखें विडियो।

बिलासपुर : कई बार ऐसी घटनायें सामने आ जाती है, जो कि सोच से भी बाहर होती है और हैरान करने वाली होती है, ऐसे ही शहर के उसलापुर गोकुलधाम क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक घर की अंडरग्राउंड बोरिंग उच्च दबाव के कारण अचानक फट गई, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया, किसी ने सोचा भी नहीं होगा की कभी बोर भी फट सकती है। वहीँ इस घटना में गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

जानकारी के अनुसार, मकान के पास स्थित पड़ोसी प्लॉट में नई बोरिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान अत्यधिक दबाव बनने से पहले से मौजूद अंडरग्राउंड बोरिंग फट गई। तेज दबाव के कारण जमीन के भीतर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ मिट्टी बाहर निकलने लगी। इस घटना का पूरा दृश्य घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में बोरिंग फटने का भयावह मंजर साफ नजर आ रहा है। खास बात यह रही कि घटना के समय मकान मालिक मौके पर ही मौजूद था, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। वहीँ बोरिंग के पास से ही उस समय गुजर रहा था, जिस समय बोरिंग में धमाका हुआ।