अनियंत्रित ट्रक ने कार सहित तीन दोपहिया को रौंदा, ट्रक चालक हिरासत में।

दुर्ग/भिलाई : नशे में वाहन चलाना काफी घातक हो सकता है, लेकिन वाहन चालक इस बात को नहीं मानते और ऐसे गलती कर देते है, जिससे बड़ी जनहानि होने से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीँ सामने आई घटना के अनुसार भिलाई के खुर्शीपार क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर बीती रात करीब 3:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ नशे में धुत्त एक ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए वहां खड़ी टाटा टियागो कार समेत तीन दोपहिया वाहनों को रौंद दिया।

इस दहलाने वाले हादसे में टाटा टियागो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीँ कार विनोद साहू नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक अत्यधिक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इस घटना की सूचना मिलते ही खुर्शीपार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया गया। बताया गया है कि हादसे में क्षतिग्रस्त सभी चारों वाहन एक दुकान संचालक के हैं।

जिस तरीके से ट्रक ने वाहनों को अपनी चपेट में लिया, यदि उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीँ इस घटना से दुकान चालक का लाखों का नुकसान हुआ है तो कार की हालत काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। वही इस घटना के दौरान वहां खड़े लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया।