राजधानी में 22 फरवरी को सनी लियॉन का कार्यक्रम, बजरंग दल का विरोध, रवि वाधवानी ने कहा भगवान राम के ननिहाल में नहीं करेंगे बर्दाश्त।

रायपुर : राजधानी में आये दिन कई आयोजन होते है, जिसको लेकर कई बार बवाल भी हो चुके है, काफी समय पहले सालासर बालाजी मंदिर में आयोजित होने वाले फैशन शो पर भी बड़ा बवाल हुआ था, वहीँ अब फिर से राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। यहाँ बजरंग दल सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का खुलकर विरोध कर रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी दी है। राजधानी में इस मामले ने कई लोगों ने अपना विरोध जताया है।

वहीँ उक्त पोस्ट में रवि वाधवानी ने लिखा है कि रायपुर में ‘अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

इस मामले में बजरंग दल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है. जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दूषित नहीं होने देंगे। वहीँ संगठन ने भी स्पष्ट किया है कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसका विरोध किया जायेगा। गौरतलब है कि 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसे लेकर अब विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में बजरंग दल से जुड़े हुये कई लोगों ने विरोध किया है, वहीँ इसके अलावा भी हिंदूवादी संगठनों से जुड़े हुये राज विक्रम केवलानी, रवि नेचवानी, अमर दुलानी, विजय क्षत्रिय, गिरीश लहेजा, विक्की वाधवानी, ओमेश बिसेन, योगेश सैनी सहित कई लोगों ने अपना विरोध जताया है।

किसी भी स्थिति में नहीं होने देंगे कार्यक्रम : रवि वाधवानी (बजरंग दल)

वहीँ प्रांत के गौ रक्षक प्रमुख रवि वाधवानी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे पवित्र धरती पर हम ऐसे कार्यक्रम को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिछले दिनों भी ऐसे कई कार्यक्रम हुए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ का माहौल खराब हुआ है। गरियाबंद और कई जगह ऐसे कार्यक्रम हुए हैं। रवि वाधवानी ने कहा कि, इस कार्यक्रम को हम किसी भी स्थिति में होने नहीं देंगे। क्या सोच के यह कार्यक्रम करा रहे हैं, क्या पैसा कमाना ही इनका मुख्य उद्देश्य है? इस अश्लील फिल्म बनाने वाली अभिनेत्री को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम इसका पूर्ण रूप से विरोध करेंगे। वह अभिनेत्री एक पोर्न स्टार है, उसके कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति दूषित होगी।