नई दिल्ली : जहाँ आज भी जागरूकता की कमी है और लोग साक्षर होने बावजूद एम्बुलेंस को रास्ता देने की समझ नहीं रखते वहां, आप सामान्य लोगों से क्या उम्मीद कर सकते है, ऐसे ही दिल्ली के रणहोला क्षेत्र से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसने मरते हुये आदमी के साथ भी नीचता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जहाँ मरते हुये आदमी को मदद की जरूरत थी वहां वो उसकी मोबाईल ले भागा। मामला है सड़क पर अचानक बेहोश जोकर एक शख्स तड़प रहा था, लेकिन तभी स्कूटी से जा रहे दो युवकों ने उसकी मदद करने की बजाय उस शख्स की जेब से मोबाईल और पर्स लेकर भाग गए। कुछ देर बाद तड़प रहे उस शख्स की मौत हो गई। शनिवार को हुई इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसका वीडियो देख आपका भी दिल पसीज जाएगा। दिन का समय रहता तो शायद उस युवक की कोई मदद भी कर देता, लेकिन जिन्हें मदद का मौका मिला उन्होंने भी इंसानियत को शर्मिंदा कर दिया।
सुबह चार बजे की घटना :
इस घटना का सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र के विकास नगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह 4 बजे के बाद एक शख्स अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिरता है और तड़पने लगता है। फुटेज देखने में ऐसा लग रहा है कि जैसे उसे दिल का दौरा पड़ा हो या मिर्गी का अचानक दौरा पड़ा हो। जब यह बेसुध जमीन पर गिर पड़ा, तभी स्कूटी सवार दो लोग आते हैं। स्कूटी पर पीछे बैठा एक लड़का उतरता है और इसका मोबाईल उठाकर चलता बनता है, ये सोचकर कि वो नशे में होगा, जबकि वह मौत से जूझ रहा था।
मदद नहीं मिली तो मर गया शख्स :
इतना ही नहीं, लड़का तुरंत फिर से वापस आता है और इसके बाद जमीन पर पड़े शख्स की जेब की तलाशी लेने लगता है और जब उसे जेब शायद कुछ मिला नहीं तो फिर से जाने लगता है। अचानक उसकी नज़र वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ जाती है और जमीन पर पड़ा वो शख्स तड़पने लगता है। तभी वो मौके से फरार हो जाते हैं लेकिन कई घंटों तक यह शख्स वहां पड़ा रहा और इसकी मौत हो गई, उसे कोई मदद ना मिल सकी।
वहीँ सुबह करीब 8 बजे के बाद जब क्षेत्र के लोग इक्कठा होना शुरू हुए तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई तब जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की तफ्तीश कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर में कोई असॉल्ट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता लग सकेगा। वहीं पुलिस की टीमें स्कूटी सवार युवकों की तलाश कर रही है, उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है।



