देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, कुछ राज्यों में कोल्ड डे तो कहीं बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में यहां पर होगी बारिश।

नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का असर अब प्रदेश के मौसम पर भी हल्का दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व पंजाब क्षेत्र में निचले स्तर पर एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। देश का उत्तरी हिस्सा घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में आसमान साफ ​​है और मौसम गर्म है। तापमान काफी हद तक सामान्य बना हुआ है। वहीँ देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है और कुछ जगहों पर बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत में कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 

इन राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट :

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर में न्यूनतम तापमान 5-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6°C भटिंडा (पंजाब) में देखा गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 फरवरी को  राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग पर सुबह/रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश 4 और 5 तारीख को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

यहां पर होगी बारिश :

मौसम विभाग ने बताया कि 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। मध्यप्रदेश के कटनी , शहडोल जैसे शहरों में बारिश की सम्भावना है।

दिल्ली-NCR का मौसम :

दिल्ली-NCR में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय विज़िबिलिटी कम रही। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21°C से 23°C और 08°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा और अधिकतम तापमान भी दिल्ली में सामान्य के आसपास रहेगा। मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि सामान्य तापमान से कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्यतौर पर दिल्ली का मौसम गर्म रहेगा। वहीँ मुंबई, अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान  32°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा। 10.3 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।