जांजगीर चांपा : आग लगने का खौफनाक मामला सामने आया है, जहाँ जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, दुकान के अन्दर दुकान मालिक का बेटा राज कुमार फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। वहीँ फिर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया।
घटना गुरुवार दोपहर को हुई थी जहाँ बलौदा बस स्टैंड के पास राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देख दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक मौके से निकल गए। जानकारी में अनुसार दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी दुकान को कुछ ही मिनटों में आग ने अपनी लपेट में लिया, जिससे दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया। इस घटना से दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
दो मंजिला में दुकान और तीसरे मंजिल मे निवास होने के कारण युवक सामान को बचाने के लिए ऊपर रुक गया था और आग की लपटें देखकर युवक घर के अंदर का शटर बंद कर घुस गया, लेकिन जब आग पर काबू पाते हुए रेस्क्यू टीम शटर तोड़कर अंदर घुसी तो युवक जला हुआ मिला, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बलौदा अस्पताल मे रखा गया है।



