ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे दो मासूम दुर्घटना का शिकार, छात्र अंश आठवानी की मौत।

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गये, इस घटना के बाद सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, यह दुर्घटना शहर के पॉश क्षेत्र में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के ठीक सामने हुई है, इस भीषण टक्कर में स्कूल जा रहे एक बच्चे अंश अठवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी उम्र 14 वर्ष बताई गई है, जबकि साथ मौजूद एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे EV स्कूटर सवार भाई-बहन को सरकारी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस खौफनाक हादसे में भाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह 7.50 बजे मुख्यमंत्री के पास हुआ है। इस घटना में मृतक की पहचान अंश अठवानी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। जो कि स्कूटर चला रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर सरकारी वाहन छोड़कर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आज उनका ऑटो नहीं आया था, जिसके कारण वे नीजी वाहन से जा रहे थे।

वहीँ इस हादसे में घायल नमिसा अठवानी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया है कि पुलिस का वाहन तेज रफ्तार में था। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उस पर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही भी की जायेगी।