छात्र ने सहपाठी छात्रा के साथ किया घिनौना कांड, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

बालोद : नाबालिगों के बीच घिनौने काण्ड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है, जिसको लेकर फिल्मों और टीवी सीरियलों को दोषी ठहराया जा रहा है। ऐसे मामले समाज में एक नई चिंता को जन्म दे रहे है, जहाँ माता – पिता के लिये अपनी बच्चियों को स्कूलों में पढ़ाना भी मुश्किल हो रहा है, ऐसे में कम उम्र के छात्रों द्वारा किये गये ऐसे काण्ड उनका जीवन भी बर्बाद कर रहे है। वहीँ सामने आया मामला है जिसने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को शर्मसार दिया है।

मामले के अनुसार 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी के सहपाठी साथी ने घुमाने के बहाने उसकी आबरू लूट ली। इस घिनौनी हरकत में नाबालिग के साथ उसके दोस्त ने भी साथ दिया, जिससे छात्रा सहमी हुई है। यह पूरा मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों साथ में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। नाबालिग ने छात्रा को रुद्री डेम घुमाने की बात कहकर बुलाया था, लेकिन बहाना देकर बांध की जगह अपने दोस्त के घर ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ गंदा काम किया।इस दौरान नाबालिग के दोस्त ने भी छात्रा से छेड़छाड़ की है, इस तरह मामले में दो आरोपी बने है।

वहीँ मामले में मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और इसके बाद नाबालिग सहित दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस घटना से पीड़िता के परिजन स्तब्ध है और क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है।