कवर्धा : चोरों के लिये मंदिर सरल स्थान बन गया है, चोरों के मंदिरों में चोरी के मामलों ने मंदिर की देखभाल करने वाले पुरोहितों को चिंता में डाल दिया है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का सामने आया ही, जहाँ पंडरिया नगर में बीती रात चोरों ने एक जैन श्वेतांबर मंदिर को अपना निशाना बनाया। यहाँ अज्ञात चोरों ने मंदिर के भीतर रखी हुई दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें जमा करीब 20 हजार रुपए की नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गये।
इस घटना को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह पूरी घटना बीती रात की है। शुक्रवार सुबह जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी हुई राशि भी गायब थी और दानपेटी टूटी हुई थी, जिसके बाद पुजारी ने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों और आसपास के लोगों को दी।
सुबह -सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।



