अमरोहा (उ.प्र.) : लव जिहाद मामला सामने आया है, जिसमें खुद को हिंदू जाट और नीम करौली बाबा का भक्त बताकर हिंदू युवती को फंसाने वाले साहिल को पोल खुलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में युवती ने शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, पैसा और जेवर लेने का आरोप लगाते हुए साहिल व उसके साथी जुनैद के खिलाफ शिकायत की थी। लव जिहाद का ये मामला जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र का है, जहाँ युवती ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।
कई बार कराया गर्भपात :
जनपद अमरोहा के थाना गजरौला में एक युवती ने शिकायत की थी कि वर्ष 2023 में स्नैपचैट के जरिए उसकी जान पहचान साहिल से हुई थी, तब आरोपी ने खुद को हिंदू जाट और नीम करौली बाबा का भक्त बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया था, जिसके बाद भरोसे में लेकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस दौरान युवती कई बार गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात कराया गया। इतना ही नहीं साहिल ने जरूरत बताकर युवती से हजारों रूपये और गहने भी हड़प लिए, युवती को काफी प्रताड़ित भी किया।
धर्म परिवर्तन कराने का आरोप :
इस मामले में पीड़िता का कहना है कि शक होने पर जब उसने सच्चाई जाननी शुरू की तो पता चला कि आरोपी मुस्लिम है, शादीशुदा है और विजयनगर गजरौला का रहने वाला है। सच्चाई सामने आने पर आरोपी साहिल ने साफ कहा शादी तभी होगी जब युवती हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर ले। आरोपी द्वारा युवती को जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां भी दी गईं। इस कार्य में आरोपी का साथी मित्र जुनैद भी शामिल है। पीड़िता ने इसे लव जिहाद की सुनियोजित साजिश बताते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की, युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की बात कही।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार :
वहीँ मामले को लेकर पीड़िता की शिकायत पर 4 फरवरी को मुकद्दमा दर्ज किया गया, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 फरवरी को आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। अपना नाम हिन्दू बताकर कई बार हिन्दू युवतियों को धोखे से प्रेम जाल में फंसाने और उन्हें प्रताड़ित करने के मामले कई बार सामने आते रहते है।



