रायपुर में खुला वाटर और थीम पार्क ‘Amuse O Rama’, ग्लास ब्रिज, ड्रॉप टावर जैसे झूलों और स्मार्ट बैंड टेक्नोलॉजी से है लैस।

रायपुर : गर्मी की छुट्टियाँ नजदीक है ऐसे में रिश्तेदारों का आना शुरू हो जाता है, ऐसे में उन्हे कहाँ ले जायें? ये बड़ा सवाल खड़ा होता है, अब रायपुर वासियों के खुश करने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मनोरंजन परिदृश्य में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। रायपुरा (इंद्रप्रस्थ) स्थित मध्य भारत के सबसे प्रतीक्षित वॉटर और थीम पार्क ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का भव्य उद्घाटन समारोह आज पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ है, जिसे महापौर मीनल चौबे ने रिबन काटकर शुभारम्भ किया है। इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होने से अब राजधानीवासियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रोमांच के लिए मेट्रो शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, सांसद (रायपुर), रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, आरडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू, आरएसएस के प्रधान प्रचारक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और रायपुर राम मंदिर अध्यक्ष बृजलाल गोयल मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने पार्क की आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने इस पार्क की काफी प्रशंसा भी की।

सिर्फ थीम पार्क नहीं बल्कि मनोरंजन का खजाना है ये पार्क :

छत्तीसगढ़ के मनोरंजन परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य ही नहीं बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए गर्व का विषय बनने वाला Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) अब पूरी तरह तैयार है। यह सिर्फ एक वाटर पार्क या थीम पार्क नहीं बल्कि मनोरंजन का खजाना है, जहाँ Non-Stop Fun, रोमांच, तकनीक, सुरक्षा और पारिवारिक आनंद, सब कुछ एक ही परिसर में मिलेगा। यहाँ हर कोई अपने परिवार के साथ दिनभर मनोरंजन और मस्ती कर सकता है।

वर्ल्ड-क्लास वाटर पार्क : क्षमता 5,000 तक :

यह वाटर पार्क 3,000 से 5,000 लोगों की दैनिक क्षमता के साथ तैयार किया गया है। यहाँ मौजूद हर राइड और हर ज़ोन को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया गया है, जिसके आधार पर लोगों को यहाँ खास अनुभव भी मिलेगा।

  • वेव पूल 1,500 लोगों की एक साथ क्षमता समुद्री लहरों जैसा वास्तविक अनुभव परिवार और युवाओं के लिए खास आकर्षण।
  • इंटरनेशनल स्विमिंग पूल का अनुभव प्रोफेशनल डिज़ाइन सुरक्षा मानकों के साथ आरामदायक अनुभव।
  • लेज़ी रिवर और किड्स स्लाइड्स बच्चों के लिए अलग-अलग थीम पर आधारित स्लाइड्स सुरक्षित रंगीन और आनंददायक वातावरण।
  • फैमिली-फ्रेंडली डिज़ाइन किड्स पार्क छोटे बच्चों के लिए विशेष ज़ोन फन, सेफ्टी और लर्निंग का कॉम्बिनेशन।

रोमांच की नई ऊंचाइयां : पहली बार मध्य भारत में मिलेगा ये एडवेंचर :

Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) को खास बनाता है यहाँ मिलने वाला वह रोमांच जो अब तक सिर्फ बड़े महानगरों या विदेशों में ही देखने को मिलता था, जो अब यहाँ के लोगों को भी मिलेगा।

  • भारत का पहला ग्लास ब्रिज (Water Park के भीतर) कांच से बना रोमांचक पुल नीचे दिखता पानी, ऊपर चलता साहस युवाओं और एडवेंचर लवर्स के लिए सबसे बड़ा आकर्षण।
  • मध्य भारत का पहला ड्रॉप टावर ऊँचाई से गिरते रोमांच की अनुभूति एड्रेनालिन रश चाहने वालों के लिए परफेक्ट।
  • भारत की पहली “क्रोको कार्नेज” वाटर राइड यूनिक थीम रोमांच और कहानी का अनोखा मेल देश में पहली बार यह राइड Amuse O Rama में।
  • फ्लाइंग चेयर राइड हवा में झूलता आनंद बच्चों और बड़ों-दोनों के लिए।

मध्य भारत का यह पहला वाटर पार्क है जहाँ – वाटर पार्क लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और विशेष आवश्यकता वाले लोगों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, ताकि हर कोई बिना किसी परेशानी के पार्क का पूरा आनंद ले सके। इस पार्क को परिवार की सुविधाओं के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अलग-अलग ज़ोन, प्रशिक्षित लाइफगार्ड, आधुनिक सुरक्षा सिस्टम, साफ-सुथरे चेंजिंग रूम, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएँ।

टेक्नो लॉजी में भी आगे: Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) तकनीक के मामले में भी एक कदम आगे है। यहां आने वालों को स्पेशल स्मार्ट बैंड दिया जायेगा जिससे एंट्री और शॉपिंग की जा सकेगी। झंझट-मुक्त अनुभव यह सिस्टम न सिर्फ सुविधा बढ़ाता है, बल्कि सुरक्षा और समय की बचत भी सुनिश्चित करता है।

Amuse O Rama में पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों का रखा गया विशेष ध्यान :

पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए, Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) में मिलेगा- 100% Pure Veg Food Cart स्वच्छ, स्वादिष्ट और मजेदार जायके का मिलेगा लुफ्त बच्चों से लेकर बड़ों तक- हर स्वाद का ध्यान, गो-कार्टिंग और मल्टी-एक्टिविटी ज़ोन, वाटर पार्क के साथ-साथ यहाँ मिलेगा- गो-कार्टिंग का जबरदस्त रोमांच मल्टी-एक्टिविटी एंटरटेनमेंट, दिनभर चलने वाला फन। Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) का उद्घाटन, सिर्फ एक पार्क का उद्घाटन नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में खुशियों, रोमांच और पारिवारिक मनोरंजन की एक नई शुरुआत है। बृजलाल गोयल और सुरेश गोयल के मार्गदर्शन, मनोज गोयल की दूरदर्शी सोच एवं विकास गोयल और आशीष गोयल के कुशल नेतृत्व में रायपुर को एक नई पहचान मिल रही है। अब मनोरंजन के लिए न मुंबई जाना पड़ेगा, न दिल्ली, न बाहर के राज्यों में खर्च और समय गंवाना पड़ेगा, क्योंकि अब लोगों को रायपुर के Amuse O Rama में ही सबसे शानदार, आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के थीम पार्क का अनुभव मिलेगा। यह बहुत ही नये तरीके से विकसित किया गया है, तो हो जाइये इस गर्मी में फन करने के लिये तैयार।