तीन बच्चों के साथ महिला रहस्यमयी तरीके से लापता, पति ने पुलिस पर लगाया ये आरोप….।

बिलासपुर : किसी महिला अथवा युवती का लापता हो जाना एक संवेदनशीन मामला होता है, वही छत्तीसगढ़ में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है, जिससे महिला के परिजन काफी परेशानी में है, वहीँ जानकारी के अनुसार महिला कबीरधाम जिले के पांडातराई क्षेत्र से करीब सात दिन पहले अपने मायके बिलासपुर के अशोकनगर जाने के लिए निकली हुई थी। इस मामले में परिजनों ने बताया है कि वह घर से यह कहकर निकली थी कि बच्चों के साथ अस्पताल में इलाज कराने के लिए बिलासपुर जा रही है, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं। इस घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं, इसके साथ ही उनके द्वारा महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है।

वहीँ इस मामले में पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 निवासी बिसेन कार्निक पिता राजेन्द्र कार्निक (34 वर्ष) ने पत्नी पुष्पनंदनी कार्निक (26 वर्ष) के तीन बच्चों सहित लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बिसेन कार्तिक ने सिविल लाइन पुलिस को बताया है कि, 2 फरवरी को दोपहर लगभग 12 बजे उसकी पत्नी तबीयत खराब होने की बात कहकर इलाज करवाने और मायके बिलासपुर जाने के लिए तीन बच्चों के साथ शारदा बस से रवाना हुई थी। शाम करीब 6 बजे संपर्क करने पर पत्नी के दोनों मोबाईल नंबर बंद मिले, जिसके बाद वो लोग परेशान हो गये, इसके बाद ससुराल पक्ष से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि, पुष्पनन्दनी वहां भी नहीं पहुंची है। वहीँ परिजनों द्वारा देर रात तक रिश्तेदारों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन बस चालक से पूछताछ करने पर उसने महाराणा प्रताप चौक में महिला और बच्चों को उतारने की जानकारी दी।

वहीँ लापता महिला के पति की शिकायत पर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई, लेकिन पुलिस वालों ने मामले में ढिलाई बरती, वहीं पति का आरोप है कि पुलिस  उसकी पत्नी और बच्चों को ढूंढने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, जिसके बाद उसने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। अभी tak महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।