प्रेमी के साथ मिलकर पति हत्या का खौफनाक मामला आया सामने, दौड़ा दौड़ा कर मार डाला।

इटावा (उ.प्र.) : अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम – प्रसंग के मामलों ने काफी भयानक रूप ले लिया है, ऐसे मामलों में आये दिन हत्याकांड की खबरें सामने आ रही है, जो सभी और शालीन समाज के लिये चिंतनीय है। मामला है उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में सो रहे पति पर दोनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पति बरामदे की ओर भागा पर दोनों उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बरामदे में ही कुल्हाड़ी से एक दर्जन से अधिक बार वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

इस खौफनाक घटना के अनुसार इटावा जिले में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। ये घटना थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ियापुर गांव की है। इस घटना के बाद आरोपी पत्नी और प्रेमी मौके से फरार हो गए वहीँ घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक रणवीर की वृंदावन की पूजा के साथ 2018 में शादी हुई थी। पूजा की दो साल की बेटी भी है जिसको लेकर पूजा प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पुलिस उन्हें खोजने में लगी हुई है।

मृतक के पिता ने क्या बताया?

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के साथ अपनी बेटी को लेकर मौके से फरार हो गई। सुबह जब मृतक के पिता घर पहुंचे तो बेटे का खून से लथपथ क्षत-विक्षत शव देख बदहवास हो गए। वहीँ ससुर ने बताया कि बहू ने पहले से ही मेरे बेटे की हत्या की साजिश रची हुई थी। क्योंकि मैं हर रात घर के बाहर सोता था, पर घटना की रात उसने मुझे सोने नहीं दिया। मेरे बेटे की हत्या करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिये, इस घटना से मृतक के पिता को गहरा सदमा लगा है।

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?

इस घटना की सूचना मिलने पर ASP ग्रामीण श्रीशचंद, थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने बरामदे में सब्जियों के पास खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ये घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर भरथना क्षेत्र की है।