खौफनाक हादसा : सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे 54 जोड़ों की बस गड्ढे में गिरी, सभी जोड़े घायल, सामने आई ये जानकारी….।

भरतपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, यह घटना सोमवार देर शाम की है। पीड़ितों के मुताबिक जनकपुर से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जा रही एक दुर्गा बस मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई, हादसे के वक्त बस में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे करीब 54 जोड़े सवार थे। इस हादसे में बस में बैठे सभी यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के जान गंवाने की सूचना नहीं है, हालांकि कई जोड़ों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है।

हादसे केसमय बस में 54 जोड़े और उनके परिजन सवार थे। इस हादसे में 13 ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का कहना है कि बस में जितने भी लोग सवार था सभी को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं लेकिन 13 लोगों को गंभीर चोट है। गंभीर रुप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। जिससे प्रशासन की भूमिका और परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। चश्मदीदों के मुताबिक बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बचाना शुरू किया। सभी यात्री घटना से घबराये हुये थे।

पीड़ितों के मुताबिक जनकपुर से चनवारीडाड़–खड़गवां जा रही यह बस नागपुर चौकी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक-कंडक्टर की तलाश की जा रही है।