अलीगढ़ (उ.प्र.) : लव जिहाद को लेकर जहाँ मुस्लिम युवकों पर लगातार आरोप लगते रहे है, ऐसे में एक मुस्लिम युवक को वैलेंटाईन दे के बहाने प्रपोज करना भारी पड़ गया। मामला है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रपोज डे पर बीच सड़क पर एक हिंदू लड़की को प्रपोज करना मुस्लिम युवक के लिये मुसीबत भरा हो गया। मामले के अनुसार लड़की ने युवक की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी, जिसके कारण बीच रोड में तमाशा खड़ा हो गया। रास्ते में रोककर बीच सड़क पर मुस्लिम युवक इरफान ने हिंदू लड़की से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। यह मामला मुस्लिम समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर पूर्व मेयर शकुन्तला भारती हिंदूवादी कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंच गईं। सासनी गेट थाना के खाईडोरा क्षेत्र की यह घटना है।
लोगों ने भी कर दी पिटाई :
घटना में मिली जानकारी के मुताबिक, 8 फरवरी दिन रविवार को वैलेंटाइन डे वीक पर प्रपोज डे के दौरान एक मुस्लिम युवक इरफान ने हिंदू लड़की के पीछे बाबू सोना कह कर भाग रहा था और लड़की को प्रपोज कर रहा था। वहीँ युवक की इस हरकत से परेशान होकर लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक इरफान की चप्पलों से पिटाई कर दी। लड़की को युवक की पिटाई करते देख भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और फिर लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक इरफान को पुलिस के हवाले कर दिया, घटना के समय वहां खड़े लोग भी काफी आक्रोशित दिखे।
पहले भी लड़की परिजनों से कर चुकी थी शिकायत :
वहीं इस मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी युवक इरफान पुत्र अब्दुल कलाम निवासी भुजपुरा नगर कोतवाली कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की एक निजी प्रतिष्ठान में नौकरी करती है, युवक उसे लगातार परेशान करता था। लड़की ने युवक की इन हरकतों की शिकायत पहले भी परिजनों से कर चुकी थी। वहीं, आज जब लड़की जयगंज स्थित पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची थी, तभी आरोपी युवक इरफान ने लड़की को बाबू सोना कहकर रोकते हुए प्रपोज कर दिया, जिसके बाद काफी दिनों से परेशान युवती ने उसकी पिटाई कर दी।
आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल :
मुस्लिम युवक इरफान द्वारा सरेआम लड़की से छेड़छाड़ की घटना की जानकारी हिंदूवादी नेताओं को हो गई थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व मेयर शकुन्तला भारती हिंदूवादी कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंच गईं और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें की मुस्लिम समाज के युवकों द्वारा लव जिहाद से हिन्दू समाज की युवतियां काफी प्रताड़ित है, जिसके कारण सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का भी डर बना रहता है।



