कोरबा : कहते है बेटियां माँ-बाप की लाडली होती है, लड़का जोरू का गुलाम होता है, लेकिन बेटियां तो माँ-बाप के लिये समर्पित रहती है, लेकिन यहाँ मामला कुछ और है, मामला है कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां यूट्यूबर बेटी ने अपने पिता के साथ हुए विवाद के बाद हंसिया से गले पर वार कर उसकी खौफनाक रूप से हत्या कर दी है। यह घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया की है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय अशोक कुमार केंवट, पिता फिरत राम का परिवार रलिया में रहता था। पिछले 8 सालों से उनकी पत्नी और तीनों बेटियां कोरबा के आदिले चौक में अलग रह रही थीं। इस बीच उनकी दो बेटियां किसी निजी कंपनी में काम कर रही थीं, जबकि एक बेटी पढ़ाई कर रही थी।
वहीँ फिर घटना सामने आई कि सोमवार देर रात अशोक कुमार और उसकी बड़ी बेटी गीता केंवट (27 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर पर रखे हंसिया से अपने पिता के गले पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर कार्यवाही में जुट गई। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि इस परिवारिक विवाद के पीछे मुख्य कारण यह था कि अशोक कुमार अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर आरोप लगाता था, जिससे घर में तनाव बना हुआ था और विवाद के दौरान गुस्साई बेटी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। इस घटना ने बेटियों सर शर्म से झुका दिया है।



