छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया पूरी, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 25 लाख वोटरों के नाम कटे, अब प्रदेश में बचे इतने वोटर….।

रायपुर : एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अंतिम जानकारी सामने आ गई है। अब इसके बाद राज्य की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटा दिये गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि एसआईआर अभियान के दौरान लगभग 24 लाख 99 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब प्रदेश में कुल 1,87,30,914 मतदाता हैं। उन्होंने अभियान में सहयोग देने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है, वहीँ बताया गया है कि राज्य की यह अंतिम सूची है।

पहले और बाद के आंकड़े :

एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थी।
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 हो गई। इसके बाद आपत्तियों और दावों की सुनवाई के उपरांत अंतिम निर्वाचक नामावली जारी की गई है, जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है, तो वहीँ अब जिनके नाम कट गये है उसको लेकर आगे क्या होगा, यह जानकारी सामने नहीं आई है, नियमों के तहत जरुरी मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकते है। अंतिम चरण में सुनवाई के बाद 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं के नाम जोड़े गए है। इस तरह पूरी प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी या दोहराव वाले नाम हटाकर सूची को शुद्ध किया गया है, फर्जी मतदाता भारी संख्या में कट गये है।

पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव पर जोर :

निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस अभियान से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है। इससे आगामी चुनावों में निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, मतदाता सूची के शुद्धिकरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और फर्जी नामों पर रोक लगाई जा सके, यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहने की सम्भावना है।

मतदाता सूची में नाम नहीं है तो करें ये काम :

यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाईन या ऑफलाईन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाईन या ऑफलाईन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

जिलावार अंतिम मतदाता सूची :

SNDistrict NameDraft Roll 2026AdditionDeletionNet Addition% ChangeFinal Roll 2026
1SURGUJA598,4924,9921,1743,8180.64602,310
2BILASPUR1,312,22335,3416,31029,0312.211,341,254
3RAIGARH833,68111,6802,6669,0141.08842,695
4RAJNANDGAON780,20514,4302,15312,2771.57792,482
5DURG1,104,14838,1227,20930,9132.801,135,061
6RAIPUR1,393,44631,54931,0285210.041,393,967
7BASTAR (JAGDALPUR)516,1265,4231,1574,2660.83520,392
8KORIA159,4002,3321,9164160.26159,816
9JANJGIR-CHAMPA639,3789,4643,7375,7270.90645,105
10KORBA817,41015,78715,1876000.07818,010
11JASHPUR614,5098,3217467,5751.23622,084
12KABIRDHAM603,7716,3802,2344,1460.69607,917
13MAHASAMUND793,7228,6985,5473,1510.40796,873
14DHAMTARI597,7899,6751,4228,2531.38606,042
15UTTAR BASTAR KANKER535,3647,0802,1714,9090.92540,273
16DAKSHIN BASTAR DANTEWADA168,5694,5682734,2952.55172,864
17BIJAPUR153,0732,5314242,1071.38155,180
18NARAYANPUR179,0043,4316992,7321.53181,736
19SURAJPUR665,50412,6482,9669,6821.45675,186
20BALRAMPUR415,2894,0459943,0510.73418,340
21SUKMA151,4633,9528763,0762.03154,539
22BALOD642,73617,4683,90313,5652.11656,301
23BEMETARA716,6359,9421,5548,3881.17725,023
24KONDAGAON375,4094,3715673,8041.01379,213
25BALODABAZAR-BHATAPARA823,78519,5382,66216,8762.05840,661
26GARIYABAND433,2475,9211,5444,3771.01437,624
27MUNGELI436,17410,88475210,1322.32446,306
28GAURELA-PENDRA-MARWAHI185,6913,3431793,1641.70188,855
29MANENDRAGARH-CHIRMIRI-BHARATPUR287,7205,9771,0984,8791.70292,599
30SARANGARH-BILAIGARH532,2357,6623,5544,1080.77536,343
31SAKTI660,95210,7241,3939,3311.41670,283
32KHAIRAGARH-CHHUIKHADAN-GANDAI211,9255,4404654,9752.35216,900
33MOHLA-MANPUR-AMBAGARH CHOUKI156,8452,0822471,8351.17158,680
Total18,495,920343,801