ग्राहक तलाशते दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों का गांजा बरामद।

रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, इसी के अंतर्गत वेस्ट जोन में शनिवार को महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आकर ग्राहक तलाशते 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 10.60 लाख रुपए का गांजा बरामद किया गया है। यह कार्यवाही मुजगहन थाना इलाके के नया धमतरी रोड के पास की गई है, जहाँ नशे के सौदागर गिरफ्त में आये है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी शुक्रवार को धनेली ओवरब्रिज के नीचे ग्राहक तलाश रहे थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दोनो अंतर्राज्यीय तस्कर को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया है। उनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से 21 किलो से अधिक का गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 10.60 लाख रुपए आंकी गई है। यह पूरा गांजा पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुजगहन पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े आगे और पीछे कनेक्शन खंगालने में जुट गई है।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीँ इस मामले में पुलिस की जांच जारी है, पुलिस ने नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही की बात कही है।

गिरफ्तार आरोपी :

पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में नरेश नाथनी मुदी पिता नाथनी मुदी उम्र 54 साल पता वैद्य बाड़ी झोपड़पट्टी जेसल मेलोड़ी जदल तक्का थाना पनवेल रायगड महाराष्ट्र और गणेश भाउराव जाधव पिता भाउराव जाधव उम्र 45 वर्ष पता पांदुर्ण थाना आरणी जिला यवतमाल महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।