रेल्वे का नया नियम बच्चों की उम्र के हिसाब से नहीं बल्कि अब ऊंचाई के हिसाब से लगेगी टिकट, इन ट्रेनों को लेकर लागू हुआ ये नियम….।

लखनऊ (उ.प्र.) : रेल्वे विभाग द्वारा लगातार नियमों में बदलाव के चलते टिकटें लगातार महंगी होती जा रही है, वहीँ आम यात्रियों के जेब पर भार भी बढ़ रहा है, फिर भी कई ट्रेनों में टिकटें मिलना मुश्किल होती जा रही है, वहीँ अब फिर नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में बच्चों के किराये को लेकर अनोखा नियम लागू किया गया है। सामान्य तौर पर परिवहन सेवाओं में उम्र के आधार पर छूट दी जाती है लेकिन यहां लंबाई का मानक तय किया गया है। नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में बच्चों का किराया उम्र से नहीं लंबाई से तय होगा। 90 सेमी से कम लंबाई होगी तो टिकट नहीं लेना होगा। अगर कोई 3 साल का बच्चा 92 सेमी लंबा है तो उसे टिकट लेना होगा।

स्टेशन परिसर और एएफसी गेट्स के पास लंबाई मापने के लिए निशान लगाए गए हैं। यदि बच्चे की लंबाई 90 सेमी (2.95 फीट) से नीचे है तो वह अपने अभिभावक के साथ मुफ्त सफर कर सकता है। यदि लंबाई 90 सेमी या उससे ऊपर है तो उसे पूरा टिकट लेना होगा।  दरअसल कम उम्र के कुछ बच्चे भी ज्यादा लंबे होते हैं। ऐसे में अगर कोई 3 साल का बच्चा 92 सेमी लंबा है तो उसे टिकट लेना होगा। इसके विपरीत कम लंबाई वाला 4-5 साल का बच्चा भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकता है। इस तरह आम यात्रियों के जेब पर भार बढ़ेगा।

इन मुख्य बातों का खास ख्याल रखें :

  • अक्सर लोग किसी को छोड़ने या स्टेशन देखने अंदर चले जाते हैं। नियम के अनुसार आप जिस स्टेशन से प्रवेश करेंगे, वहीं से 20 मिनट के भीतर बाहर भी निकल सकते हैं।
  • टिकट बुक करने के लिए नमो भारत ऐप तो है, लेकिन ध्यान रहे कि मोबाईल ऐप से खरीदे गए क्यूआर टिकट न तो रिफंड होंगे और न ही उन्हें रद्द किया जा सकेगा।
  • इसके साथ ही चाहे आपने पेपर टिकट खरीदा हो या मोबाईल ऐप से डिजिटल टिकट लिया हो, टिकट जनरेट होने के 120 मिनट (2 घंटे) के भीतर आपको स्टेशन के एएफसी गेट पर उसे स्कैन करके प्रवेश करना अनिवार्य है।
  • यात्रा के दौरान आपका टिकट या कार्ड खो जाता है तो गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने पर अधिकतम किराया और साथ में निर्धारित अतिरिक्त शुल्क वसूला जायेगा। यह भुगतान कस्टमर केयर सेंटर पर करना होगा।
  • आप अपने तय स्टेशन से आगे जाना चाहते हैं तो बाहर निकलने से पहले कस्टमर केयर सेंटर पर अतिरिक्त किराये का भुगतान करना होगा। यदि आप कार्ड धारक हैं तो गेट से बाहर निकलते समय बढ़ा हुआ किराया अपने आप कट जायेगा।
  • किसी भी बैंक का नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) यहां चलेगा। इसे स्टेशन काउंटर से खरीदा या रिचार्ज किया जा सकता है। वहीं स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन या टिकट काउंटर से क्यूआर कोड वाला टिकट मिल जाएगा।