प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का गन्दा खेल, पास्टर सहित 5 गिरफ्त में।

जांजगीर-चांपा : मिशनरियों द्वारा गरीब आदिवासियों का धर्मान्तरण लगातार करवाया जा रहा है, उनका यह गन्दा खेल लगातार जारी है, ऐसे कृत्यों में होने वाली फंडिंग का भी खुलासा हो चुका है। ऐसे ही जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार को धर्मांतरण के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। यहाँ पिपरदा भाठा गांव के ग्रामीणों ने प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराये जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की है। इस मामले में पास्टर के साथ ही 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है, जहाँ यह मामला प्रकाश में आया है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पिपरदा भाठा के ग्रामीणों और हिंदू संगठन का कहना है कि बाहर से आकर ईसाई धर्म के लोगों द्वारा प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। लोगों पर बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। इस कृत्य से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है, वहीँ इस मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पास्टर सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।