मुस्लिम समुदाय की 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया घिनौना काम, गर्भ से हुई तो लड़के के घर वालों ने 20 रुपये में की समझौते की कोशिश।

बस्ती/गोंडा (उ.प्र.) : बस्ती और गोंडा यूपी के दो अलग अलग जिले हैं, लेकिन यहां से जो खबर खबरें सामने आई हैं वो काफी एक दूसरे से मिलती जुलती हैं, ये जितनी घिनौनी है, उतनी ही शर्मनाक भी है। ये खबरें खौफनाक हैं जिन्हें सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जायेगी, बस्ती और गोंडा जिले की रहने वाली दो बलात्कार पीड़िताओं ने बच्चों के जन्म दिया है, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि एक बच्ची के साथ उसके अपने चचेरे भाई ने घिनौना काम किया है, तो वहीं दूसरी बच्ची के साथ गांव के युवक ने ही घिनौनी हरकत की है। वहीं जब बच्ची के परिवार वाले शिकायत लेकर आरोपी के परिवार के पास पहुंचे तो उन्होंने एक बेटी की इज्जत की कीमत 20 रुपये लगा दी, इससे शर्मनाक कृत्य और क्या हो सकता है? सोमवार को इन दोनों नाबालिग बेटियों की डिलीवरी कैली अस्पताल में हुई है, जिसके बाद ये मामले पुलिस और पत्रकारों तक पहुंचे।

गोंडा में चचेरे भाई ने किया रेप और फिर लगाई 20 रुपये की कीमत :

गोंडा जिले का ये दिल को दहला देने वाला पहला मामला मुस्लिम समुदाय की एक 13 वर्षीय बच्ची का है। जहाँ इस बच्ची के साथ किसी गैर ने नहीं बल्कि उसके अपने चचेरे भाई ने घिनौना कृत्य किया है। आरोपी और पीड़िता एक ही घर में रहते थे जिसका फायदा उठाकर चचेरे भाई ने बहन को बहलाकर घिनौना कृत्य किया। इसके बाद जब बच्ची गर्भवती हुई और परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो न्याय देने के बजाय आरोपी पक्ष ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने उस मासूम की इज्जत की कीमत 20 रुपये लगाकर मामला रफा-दफा करने को कहा, जिसके बाद मामले ने बड़ा रूप ले लिया।

गांव के युवक ने किया दुष्कर्म :

वहीँ दूसरे मामले में 14 साल की एक नाबालिग बच्ची को गांव के ही युवक ने जबरन खेत में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। जहाँ 6 महीने का गर्भ ठहरने के बाद जब सच सामने आया तो आरोपी के परिवार ने उस मासूम के पेट में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया है, शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी है। वहीँ पीड़िता ने इतनी कम उम्र में ही बच्चे को जन्म दिया है, जो उसके आगे जीवन के लिये मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

इन दोनों नाबालिग बच्चियों ने बस्ती के मेडिकल कॉलेज में बच्चों को जन्म दिया है। इसकी खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई, क्योंकि जो उम्र इन बच्चियों के पढ़ने लिखने और सपने देखने की थी उस उम्र में ये बच्चियां नवजात बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इन दोनों मामलों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है, फिलहाल पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों ही घटनाओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है और आगे की क़ानूनी कार्यवाही किये जाने की जानकारी सामने आई है।