रायपुर : राजधानी में धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले सामने आये है, जिसमें एक कारोबारी और एक अन्य युवती 9 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का शिकार हुई है। इन दोनों मामलों में मिली जानकारी अनुसार पुराना कांशीराम नगर निवासी प्रीति कुर्रे 24 को 8 जनवरी की सुबह 10.30 से 10 जनवरी की शाम 6.30 के बीच 9572104140 से कॉल आया था। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम पर उपहार आने की सूचना दी थी और डिलीवरी के लिए लिंक भेजा गया था।
इस लिंक के जरिये अज्ञात व्यक्ति ने अपने बताये हुये खाते में 2.95 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिया, जिसके बाद उसने किसी प्रकार का कोई उपहार तो नहीं दिया बल्कि संपर्क भी बंद कर दिया। वहीँ प्रीति ने डेढ़ माह तक गिफ्ट का इंतजार करने और धोखाधड़ी का अहसास होने पर कल देर रात तेलीबांधा थाने में धारा 66डी आईटी एक्ट और 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इधर दूसरे मामले में एमजी रोड स्थित ए लीला इलेक्ट्रॉनिक का कर्मचारी रोशन पेशवानी दुकान की वसूली करने के बाद 45 फर्म के 6,15,800 रूपए लेकर फरार हो गया है। वह फर्म में वसूली करने वाला सेल्समैन नियुक्त था, जो अचानक इतनी बड़ी रकम ले कर गायब हो गया है। यह रकम 6-24 फरवरी के बीच फर्म के देनदारों से वसूला जा रहा था, जिसको लेकर युवक वसूली करता था। वहीँ इस मामले में लीला इलैक्ट्रोनिक के संचालक मनोहर मंधानी ने कल रात मौदहापारा थाने में 316-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया है। पहले भी ऐसे ही अमानत में खयानत के मामले सामने आ चुके है।



