युवाओं को भा रही है बड़ी उम्र की महिलायें, क्या आपकी भी चाहत है? जानें बदलते रिश्तों का क्या है कारण?

समाज और रिश्ते : प्यार का बदलता स्वरुप आजकल बढ़ता ही जा रहा है, हर मामले के दो पक्ष होते है, हम आपके सामने एक महत्वपूर्ण पक्ष रख रहे है, आपन मेरा नाम जोकर फिल्म तो देखि ही होगी और उसमें आपको राजकपूर के बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षण को तो देखा ही होगा, धीरे – धीर उसके प्यार में काफी बदलाव हुआ, लेकिन हम आपके सामने रख रहे है, एक दूसरा पहलु, प्यार और रिश्तों के मामले में अक्सर देखा जाता है कि कम उम्र के पुरुष अपने से ज्यादा उम्र की महिलाओं की तरफ आकर्षित होते हैं। समाज में भले ही इसे अलग नजरिए से देखा जाता हो, लेकिन यह कोई हैरानी की बात नहीं बल्कि एक बेहद सामान्य मनोवैज्ञानिक प्रवृत्ति है।

परिपक्वता और आत्मविश्वास :

जहाँ कम उम्र के युवा अथवा बच्चों का आकर्षण होता है, तो उसे बचकानी बात समझा जाता है, जबकि बढ़ती उम्र के युवाओं में यह परिपक्वता से जुड़ा होता है। इस आकर्षण का सबसे बड़ा कारण महिलाओं की भावनात्मक परिपक्वता और उनके जीवन का गहरा अनुभव होता है। बड़ी उम्र की महिलायें अक्सर आत्मविश्वास से भरी हुई होती हैं और जीवन को लेकर उनकी सोच बेहद साफ होती है। वे रिश्तों को बहुत ही व्यवहारिक नजरिये से संभालती हैं। महिलाओं की यही समझदारी युवा पुरुषों को रिश्ते में स्थिरता और एक बेहतर समझ का एहसास दिलाती है।

भावनात्मक सुरक्षा और मानसिक सुकून :

कई बार युवा पुरुष अपने व्यक्तिगत या सामाजिक अनुभवों के कारण एक ऐसी भावनात्मक रूप से सुरक्षा की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें एक बड़ी उम्र की महिला के साथ आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा, परिपक्व महिलाएं आपसी बातचीत और बातचीत में बहुत बेहतर होती हैं। वे रिश्तों में बेवजह का ड्रामा या तनाव पैदा नहीं करती हैं। यह शांति और सुलझा हुआ व्यवहार युवा पुरुषों को मानसिक रूप से बहुत सुकून देता है। इसलिये कई युवा महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है, वहीँ आज जहाँ युवा लिव इन में रहने लगे है तो वहीँ उनका अनुभव कई बार खराब भी रहा है, इसलिये वो अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की तरफ आकर्षित होते है।

समाज की बदलती सोच :

आज के समय में सोशल मीडिया के प्रभाव और समाज की बदलती हुई सोच ने भी उम्र के अंतर वाले इन रिश्तों को काफी हद तक स्वीकार्य बना दिया है, इसमें अब पहले जैसे सामाजिक विरोध नहीं रहे है। हालांकि किसी भी रिश्ते की सफलता केवल उम्र के अंतर से तय नहीं होती है। इस तरह के रिश्तों को लंबे समय तक कामयाब बनाने के लिए दोनों पार्टनर्स के बीच आपसी सम्मान, एक-दूसरे से स्पष्ट उम्मीदें और एक मजबूत इमोशनल स्टेबिलिटी होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

बड़े उम्र की महिलाओं से रिश्ता आगे बढ़ाना :

अगर आप भी किसी महिला की तरफ आकर्षित है तो निश्चय ही बड़ी उम्र की भारतीय महिला के साथ डेटिंग करना परिपक्वता, भावनात्मक स्थिरता और स्पष्टता जैसी स्थिति ला सकता है। वे अक्सर आत्मविश्वासी होती हैं, उन्हें पता होता है कि वे रिश्ते से क्या चाहती हैं, और वे वित्तीय रूप से स्वतंत्र हो सकती हैं, इस तरह से उनका आपके ऊपर कोई दबाव या परेशान करने वाला मामला नहीं होगा। इस तरह के रिश्ते में सफल होने के लिये महिला के प्रति ईमानदारी, सम्मान और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण है।

प्रमुख नुस्खे और समझ :

  • परिवाक्वता (Maturity) : वे बच्चों जैसी हरकतें पसंद नहीं करतीं है, उन्हें उम्र का बड़ा अनुभव होता है। आप हमेशा बातचीत में परिपक्व रहें और उनके अनुभवों का सम्मान करें।
  • आत्मविश्वास और स्पष्टता : अपनी भावनाओं को लेकर स्पष्ट रहें और आत्मविश्वास दिखायें, खुद को कभी कमजोर प्रदर्शित न करें।
  • सम्मान और स्वतंत्रता : उन्हें एक विशेष स्थान दें और एक व्यक्ति के रूप में उनकी स्वतंत्रता का सम्मान करें, उनकी आवश्यक प्रशंसा करें ना कि बढ़ाकर।
  • पारदर्शिता : रिश्ते के उद्देश्यों पर शुरुआत में ही स्पष्ट चर्चा करें, खासकर अगर उम्र के अंतर के कारण भविष्य को लेकर कोई संशय हो, जिससे उनके अंदर आपके प्रति कोई संदेह उत्पन्न ना हो।
  • सकारात्मक दृष्टिकोण : उनके साथ सकारात्मक ऊर्जा और हास्य और मजाक वाली स्थिति बनाये रखें। 
  • महत्वपूर्ण बात कि उन्हें प्रपोज कैसे करें : इसके लिये हर महिला की स्थिति और रिश्ते के अनुसार आपको खुद समझना होगा कि क्या और कैसे उचित होगा? उनके साथ हल्की इश्कमिजाजी से उनकी चाह को समझें अथवा जगायें। उनका भरोसा जीतें और दोस्ती के लिये कहें, फिर मौका पाकर सीधे – सीधे प्यार का इजहार कर दें, यह कदम उठाने के लिये आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत होना होगा।

यह खबर आपको कैसी लगी और आपकी क्या राय है, अगर कोई सवाल है तो हमारे नम्बर पर सम्पर्क करें।