फतेहपुर (उ.प्र.) : पति-पत्नी के रिश्तों में कई बार कोई बाहरी व्यक्ति आ जाता है तो मामले में बड़ा बवाल खड़ा हो जाता है, ऐसे ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने बड़ा बवाल मचाया है। “मेरा नाम अलविया बानू है, ये मेरे खालू हैं और अब मैं इन्हीं के साथ रहना चाहती हूं बीवी के रिश्ते से…” यह बयान उस युवती का है जिसने फतेहपुर की सड़कों पर घंटों तमाशा खड़ा कर दिया। घटना के दौरान युवती की जिद और उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया।
बीच सड़क पर हुआ ड्रामा :
यह मामला फतेहपुर के शादीपुर क्षेत्र का बताया गया है। मामले के अनुसार एक युवती अपने मौसा मोहम्मद शकील के घर आई हुई थी। जब उसके परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर वापस गांव ले जाने लगे, तो युवती चीखने-चिल्लाने लगी। वह ऑटो से उतरने की कोशिश करती रही और बार-बार एक ही बात दोहराती रही कि उसे अपने खालू के साथ ही रहना है।वहां खड़े सैकड़ों तमाशबीनों की मौजूदगी में युवती ने साफ कह दिया कि वह मौसा की पत्नी बनकर रहना चाहती है। जब लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की कि मौसा पहले से शादीशुदा हैं, तो उसने अड़ते हुए कहा, “सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है।” इस तरह युवती ने काफी बवाल मचाया।
मदद के लिए आई हुई थी भांजी और मौसा से ही लगा बैठी दिल :
इस पूरे विवाद की जड़ 18 महीने पुरानी है। मौसा शकील की पत्नी चांदनी ने बताया कि अलविया उनकी सगी बहन की बेटी है। करीब डेढ़ साल पहले जब चांदनी के बच्चे का जन्म हुआ था तब ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए अलविया को घर बुलाया गया था। इस मामले में चांदनी का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति और भांजी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थी, इस अवैध रिश्ते को लेकर घर में कई बार तनाव हुआ और मारपीट तक की नौबत आई और कई बार विवाद खड़ा हुआ।
सड़क पर घंटों चले इस ड्रामे के बावजूद परिजनों ने लोक-लाज के डर से अभी तक थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। इस बवाल के बाद परिजन युवती को जबरन अपने साथ ले गए हैं, लेकिन क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीँ इस घटना से सड़क पर बड़ा बवाल हुआ है।



