गाजियाबाद (दिल्ली) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला हुआ है। उन्हें चाकुओं से गोदा गया है, उनके ऊपर खौफनाक रूप से हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके मुस्लिम सुधारवादी रुख से नाराज लोगों ने रमजान के महीने में जुम्मे (शुक्रवार) के दिन सुबह की नमाज के बाद धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया था। उनके गले पर गहरा घाव बन गया। इस हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, दिनभर वो मौत से जुझते रहे और शाम को उनकी मौत की खबर सामने आ गई है।
अभी तक हमलावरों की पहचान उजागर नहीं की गई है। वहीँ उनके साथी समीर ने भी हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि सलीम के पेट, सीने और गले पर चाकुओं से वार किया गया है।
कौन हैं सलीम, जो खुद को बताते हैं एक्स मुस्लिम :
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम खुद को इस्लाम में सुधारवादी रुख रखने वाला बताते हैं। वो कई सार्वजनिक बहसों में मजहबी मौलानाओं को बहस की चुनौती दे चुके हैं और कई टीवी टॉक शो में भी नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले ही उनके खिलाफ मजहबी भावनाओं को भड़काने के मामले में 2 केस भी हुए थे। सलीम पर हमले के बारे में सोशल मीडिया पर लगातार लिखा जा रहा है। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस्लाम की पोल खोलते रहे है, ऐसा सोशल मीडिया प्रयोगकर्ता लगातार बता रहे है।
इस घटना में सलीम के साथी एहसान ने उन पर हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये हमला सुबह के समय नमाज के तुरंत बाद हुआ। उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली, जिसके बाद वो अस्पताल पहुँचे हैं। एहसान ने कहा कि ये हमला सलीम की आवाज बंद कराने के लिए है। उन्होंने बिना नाम लिए इस्लामी कट्टरपंथियों पर हमला करने के आरोप लगाये। वहीँ आपको बता दें कि कई एक्स मुस्लिम और मशहूर वकील नाजिया इलाही खान भी इन कट्टरवादी लोगों के निशाने पर है।



