अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम – प्रसंग में रोड़ा बनने पर पति को रास्ते से हटाया, सभी आरोपी गिरफ्तार।

रायपुर : रायपुर के खरोरा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को साजिश कर मौत के घाट उतार दिया है, इस वारदात को सड़क हादसे का शक्ल देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने जांच में हत्या का खुलासा कर दिया, जिससे आरोपी पकड़े गये ही।

मामले के अनुसार थाना खरोरा में शनिवार को  प्रार्थी भागवत सारथी ने सूचना दी थी कि उसके छोटे भाई किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है, जिसके बाद मौके पर पुलिस और एफ.एस.एल. टीम ने जांच शुरू कर दी। मामले में परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर शव को सागौन वाटिका की ओर घसीटकर फेंका गया है। जिसके बाद यह मामला हत्या का पाये जाने से धारा 103(1) भा.न्या.सं. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वहीँ पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मृतक की पत्नी और लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। जिसके बाद इस अवैध संबंध की जानकारी किशोर को पता चल गई थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती थी। इसी से लगातार परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वहीँ शुक्रवार को उसने रात 9 बजे बहन को लेने के लिए पति को ग्राम बिठिया भेज दिया। इस दौरान पहले से ही खरोरा-रायपुर रोड पर आरोपी घात लगाकर बैठे हुये थे, जो मौके की फ़िराक में थे।

इसके बाद थार सवार आरोपियों ने किशोर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर चोट पहुंचाई और हत्या कर दी, टक्कर मारकर वो लोग भाग गये। इस प्रकरण में षड्यंत्रपूर्वक हत्या किया जाना पाए जाने से धारा 61(2) भा.न्या.सं. जोड़ी गई. मामले में मृतक की पत्नी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना में इस्तेमाल  थार वाहन को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।