भोपाल (म.प्र.) : मध्यप्रदेश की राजधानी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहाँ के महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई में एक मुस्लिम महिला ने अपने ही घर के भीतर चल रहे घिनौने सच का खुलासा किया है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के सामने आई इस शिकायत ने रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, यह मामला सुनकर लोगों को काफी हैरानी हुई।
सगी बहन से पति बनाता है संबंध :
इस जनसुनवाई में पहुंची एक पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती सुनाई है। उसने वहां आरोप लगाया है कि उसका पति अपनी सगी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। महिला का कहना है कि उसे जबरन उसी कमरे में रखा जाता है, जहां यह सब होता है, उसे ये कृत्य दिखाये जाते है। पीड़िता ने बताया है कि जब उसने पुलिस और ससुराल वालों से गुहार लगाई, तो किसी ने उसकी मदद नहीं की, उल्टा पुलिस ने शिकायत दर्ज करने तक से मना कर दिया। वहीँ यह मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधिकारियों को कड़ी जांच और कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
इस मामले में महिला ने बताया है कि मेरे पति का सगी बहन से संबंध है। विरोध करने पर कहते हैं कि तुमको ऐसा ही रहना होगा। मैं चार साल से मायके में रह रही हूं। वहां रहने पर वह मारपीट करते हैं। मुझे मारने के लिए नींद की गोलियां दीं। ननद के साथ 13 साल से संबंध है। पति की पहली पत्नी भी छोड़कर चली गई है। इस तरह पीड़ित महिला ने अपनी परेशानी बताई।
जनसुनवाई में कुल 50 से अधिक मामले सामने आये :
साईबर क्राइम, पीछा करना और यौन उत्पीड़न जैसी शिकायतें शामिल थीं। एक महिला अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर पहुंची और बताया कि साल 2025 से एक मनचला उसका पीछा कर रहा है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि जो महिलाएं दिल्ली स्थित मुख्यालय तक नहीं पहुंच सकतीं, उनके लिए आयोग खुद राज्यों के शहरों में जाकर जनसुनवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। मौके पर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में कई पारिवारिक विवादों का तत्काल निपटारा भी किया गया। सिर्फ घरेलू हिंसा ही नहीं, सरकारी दफ्तरों में भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आये है।



