सत्यम दास मानिकपुरी नाबालिगों से बनाता था सम्बन्ध, परेशान होकर नाबालिग ने कर दी हत्या, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अननेचुरल सेक्स के लिए दबाव बनाने पर दसवीं के स्टूडेंट ने डांस टीचर की हत्या कर दी। 3 महीने पहले सत्यमदास मानिकपुरी (27) और 16 साल के छात्र के बीच सहमति से संबंध बने थे। टीचर के बार-बार सेक्स के लिए फोर्स करने से छात्र परेशान हो गया। उसने योजना बनाकर टीचर का गला काट डाला। टीचर को मारने के बाद से वह गायब था। 56 दिनों के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र को सारंगढ़ से हिरासत में लिया है। आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सत्यमदास मानिकपुरी (27) पेशे से डांस टीचर था। वह प्राइवेट स्कूलों में कथक सिखाने जाया करता था। उसने पहले भी कई लड़कों से अननेचुरल सेक्स किया है। उसकी इस प्रवृत्ति को जानने वाले एक युवक ने दसवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट से उसकी मुलाकात कराई, जिसके बाद मामला आगे बढ़ा था।

दिसंबर 2025 में दोनों मिले। तब दोनों एक दूसरे से अंजान थे। मिलने के बाद एक दूसरे से संबंध बनाते रहे, लेकिन बाद में स्टूडेंट ने ऐसा करने से मना कर दिया, नाबालिग दोनों ने आपसी सहमति से सम्बन्ध बनाये थे। टीचर ने यह कहकर ब्लैकमेल किया कि वह सबको बता देगा। इससे परेशान छात्र ने हत्या की योजना बनाई।  मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी (27 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई, जो पेशे से डांस शिक्षक था और पांडातराई क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाता था।

फोन कर मिलने बुलाया, चाकू से काटा गला :

नाबालिग ने बताया है कि, 17 जनवरी 2026 को उसने डांस टीचर को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। उसने अपनी जेब में पहले ही चाकू छिपा रखा हुआ था। दोनों स्कूटी से लालपुर नर्सरी के पीछे वाली सूनसान सड़क पर पहुंचे। यहां कोई नहीं था। मौके पर पहुंचते ही नाबालिग ने टीचर का गला काट डाला। उसकी वहीं मौत हो गई, जिसके बाद नाबालिग ने टीचर का मोबाईल नदी में फेंका और वहां से भाग निकला। उसी रात पुलिस को शव मिलने की सूचना मिल गई थी, जिसको लेकर पुलिस एने जांच शुरू की।

5 हजार मोबाइल, 500 CCTV खंगाले गए

जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई। सत्यमदास के इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों की भी जांच की गई। इस दौरान पुलिस को वह युवक मिल गया, जिसने टीचर से नाबालिग की मुलाकात कराई थी।

हत्या के बाद पैतृक गांव में छिपा रहा आरोपी :

घटना के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव सारंगढ़-बिलाईगढ़ में छिपा था। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई। घटना के समय पहने खून से सने कपड़े भी आरोपी ने गांव में छिपाकर रखे थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद आरोपी ने सत्यमदास का मोबाईल और सिम नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया। उसकी निशानदेही पर नदी से सत्यमदास का मोबाईल बरामद किया गया।

मोबाईल में मिले कई संदिग्ध इंटरनेट सर्च

जांच के दौरान नाबालिग के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री भी खंगाली गई। इसमें अपराध करने के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, मनोविज्ञान से जुड़े विषय, साइकॉलोजिकल थ्रिलर, साउंडप्रूफ कैमरा, डर का पैटर्न, मानसिक थकान, सेल्फ हार्म, लड़कियों से बातचीत जैसे कई विषयों पर सर्च पाये गये है।