रतलाम (म.प्र.) : मध्यप्रदेश के रतलाम में जनवरी माह में हुये चिकलाना ड्रग्स फैक्ट्री के खुलासे के बाद बड़ी कार्यवाही हुई है। मास्टरमाइंड दिलावर खान को वन विभाग की टीम ने 2 दिन की रिमांड पर लिया है। दो दिनों तक उससे पूछताछ की जायेगी। आरोपी के घर से राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित बड़े पैमाने पर चंदन की लकड़ियाँ मिली थी। इस सिंडिकेट की धरपकड़ के बाद पूरे प्रदेश में ड्रग माफियाओं में हड़कंप मचा था। इस मामले में 17 आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं 10 से ज्यादा की तलाश जारी है, जिसे पुलिस लगातार खोज रही है।
अब चिकलाना गांव के ड्रग्स फैक्ट्री मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अब तक इस मामले में 18 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन अब 7 और नए नाम सामने आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। वन विभाग अभी नींद में है, क्योंकि मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है, जबकि दिलावर के मकान से बड़े पैमाने पर चंदन की लकड़ियां और राष्ट्रीय पक्षी मोर भी जब्त किए गए थे, इसके साथ ही दूसरी ओर चिकलाना ड्रग्स फैक्ट्री में बनी एमडी ड्रग्स मुंबई के बार, पार्टियों और क्लबों में सप्लाई की जाती थी, जो काफी बड़ी मात्रा में होती थी। इसकी जानकारी जुटाने के लिए रतलाम पुलिस मुंबई गई थी, वहीं, पुलिस अब दिलावर खान की संपत्ति जांच रही है, जिसे सफेमा एक्ट के तहत जब्त किये जाने की जानकारी भी सामने आई है।
6 जनवरी को पुलिस ने मारा था छापा :
16 जनवरी की रात पुलिस में चिकलाना में दिलावर खान के घर पर दबिश देकर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी थी, जिसमें पुलिस ने 11 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ ही कुल 15 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया था। पुलिस ने दिलावर के घर से एक सब इंस्पेक्टर की वर्दी सहित सेना के आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज भी जब्त किये थे। इसके अलावा मौके से दस किलो एमडी ड्रग, दो बंदूकें और 90 जिंदा कारतूस, पांच महंगी कारें भी बरामद कीं थी, वहीँ इस मामले में राजस्थान का मोस्ट वॉन्टेड आरोपी याकूब लाला भी गिरफ्तार किया गया, लंबे समय से फरार चल रहा याकूब लाला इस ड्रग नेटवर्क का अहम किरदार माना जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है।



