राजधानी में बड़ा हादसा चलती कार में लगी आग, सहमें चालक ने कूदकर बचाई जान।

रायपुर : राजधानी में आये दिन दुपहिया और चौपहिया वाहनों में आग लगने के मामले सामने आते रहे है, ऐसे में अब फिर एक हादसा सामने आया है, जहाँ राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। मामले के अनुसार आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। जिससे चालक सहम गया, बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच पाई। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट हगई है।