फिर से शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाईट, मार्ग के यात्रियों के लिये खास खबर, सामने आई ये तारीख….।

रायपुर : बीते वर्ष नुकसान के चलते एयर इंडिया ने जगदलपुर मार्ग के लिये अपनी हवाई सेवायें बंद कर दी थी, अब फिर से बस्तर संभाग के लिए लंबे इंतजार के बाद एक राहत भरी खबर सामने आई है। Alliance Air ने जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर दोबारा फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी, जिसमें हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर को भी शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि काफी समय से इस रूट पर विमान सेवा बंद थी, जिससे यात्रियों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लगातार इस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब नई घोषणा के बाद बस्तर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नई फ्लाइट का मार्ग और समय :

नई व्यवस्था के तहत विमान हैदराबाद, जगदलपुर और रायपुर के बीच नियमित रूप से संचालित होगा।

Hyderabad से सुबह 7:50 बजे उड़ान
Jagdalpur में 9:10 बजे लैंडिंग
जगदलपुर से 9:35 बजे उड़ान भरकर
Raipur में 10:30 बजे आगमन

वापसी में :

रायपुर से दोपहर 2:25 बजे टेकऑफ
3:20 बजे जगदलपुर पहुंचना
3:45 बजे जगदलपुर से उड़ान
5:05 बजे हैदराबाद आगमन

इसके अलावा इस सेक्टर में रायपुर-रीवा और रीवा-रायपुर के बीच भी कनेक्टिविटी दी जाएगी, जिससे मध्य भारत के अन्य शहरों तक सफर आसान होगा। जहां एक ओर नई सेवा शुरू हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर Alliance Air ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाईट को बंद कर दिया है। सोमवार को इस रूट पर आखिरी उड़ान संचालित की गई, जिसके बाद फिलहाल यह सेवा स्थगित कर दी गई है। बस्तर क्षेत्र, खासकर जगदलपुर लंबे समय से सीमित हवाई कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहा है।

इसलिये जरुरी है ये सेवा – सड़क और रेल मार्ग से लंबी दूरी और समय लगता है। व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक कार्यों के लिए तेज कनेक्टिविटी जरूरी। हवाई सेवा से निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।

हैदराबाद और रायपुर से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से अब यात्रियों को बड़े शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी। यह कदम बस्तर के आर्थिक और पर्यटन विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यात्रियों को मिलेगा फायदा :

नई हवाई सेवा से न केवल आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारियों, छात्रों और सरकारी अधिकारियों के लिए भी सफर आसान होगा। खासकर मेडिकल और आपातकालीन यात्राओं में यह कनेक्टिविटी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। कुल मिलाकर, जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर फ्लाईट की वापसी बस्तर क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और बहुप्रतीक्षित कदम है, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय विकास को नई गति दे सकता है। इस मार्ग के यात्रियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।