जांजगीर-चांपा : गौवंशो की दुर्दशा जगजाहिर है, इसमें सबसे बड़ी गलती गौपालकों की है, जो गौवंश को अपनी जरूरत पूरी होने के बाद सड़कों पर छोड़ देते है, रात को सड़कों पर बैठे गौवंश कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते है, तो वहीँ वाहन चालक नशे में वाहन चलाते है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सामने आया मामला है जांजगीर-चांपा जिले का जहाँ एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने दर्दनाक रूप से गौवंशों को कुचला दिया। इससे 12 मवेशियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही गौवंशों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया। यह हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र के रेमंड मोड़ चौक के पास हुआ।
अकलतरा एसडीओपी ने बताया कि, बुधवार रात करीब 8 बजे तिराहा के पास झुंड में गौवंश बैठे हुए थे। इस बीच मुलमुला चौक तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने सभी गौवंशों को कुचलते हुए रेमंड सीमेंट की ओर भागने लगा, जहां एक गाय हाईवा वाहन के नीचे फंस गई थी। इससे वाहन रुक गया, तभी एक व्यक्ति दौड़ते हुए हाईवा वाहन के पास गया, जिसमें चालक बैठा हुआ था और उसने वाहन चालक को पकड़ लिया, उसने बताया कि वाहन चालक ने अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलमुला पुलिस ने हाईवा चालक सोनसरी निवासी नरोत्तम यादव को हिरासत में ले लिया और वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं मृत गौवंशों का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उनके शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीँ आपको बता दें कि रात में नशे की हालात वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है, वहीँ तेज रफ़्तार वाहन ना चलायें।



