लखनऊ (उ.प्र.) : राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे हड़कम्प मच गया है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अर्श रजा नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगा है। अर्श रजा ने इंटर में पढ़ने वाली हिंदू छात्रा का यौन शोषण किया और फिर उसके साथ ब्लैकमेलिंग की है, जिससे युवती काफी प्रताड़ित होती रही। आरोपी ने छात्रा के साथ जो-जो किया, उसकी दोस्ती-धोखे वाली पूरी शर्मनाक कहानी जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आरोपी और पीड़िता स्कूल में साथ पढ़ते थे। इसी दौरान अर्श रजा ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया था और फिर उसके साथ गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया था, जिसे युवती भांप नहीं पाई और उसके चंगुल में फंस गई।
छात्रा को दवाई खिलाता रहा आरोपी :
इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया है कि आरोपी और पीड़िता साल 2023 तक स्कूल में साथ पढ़े. इस दौरान ही आरोपी ने युवती से दोस्ती की और उसे अपने जाल में फंसा लिया था, इस दौरान मौका पाकर उसने छात्रा की कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिये थे। इसके बाद वह इनके सहारे से युवती को ब्लैकमेलिंग करने लगा।उसकी अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए लंबे समय तक यौन शोषण करता रहा।
इसके बाद वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार होटल ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने छात्रा को गर्भनिरोधक दवाएं भी खिलाईं। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। यह पूरा मामला वर्ष 20+23 के दौरान का बताया गया है।
दवाओं से यूरिन इंफेक्शन हुआ :
फिर छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर यह मामला खुला। परिजनों के मुताबिक, लगातार दवाएं खिलाए जाने से उसे यूरिन इंफेक्शन हो गया था। डॉक्टर को दिखाने पर पूरी घटना की जानकारी सामने आई। पीड़िता की मां ने सोमवार को अर्श रजा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और उसके माता-पिता, बहनों के खिलाफ धमकाने की एफआईआर दर्ज कराई है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक छात्रा के पिता थल सेना में हैं। वर्ष 2023 में छात्रा और अर्श एक ही स्कूल में पढ़ते थे। आरोप है कि अर्श ने छात्रा से दोस्ती की और फिर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो हासिल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अर्श को पीजीआई थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।



