देवर भाभी को चिकोटी काटी, भाभी ने कहा भैया से करुंगी शिकायत, फिर सामने आई चौकाने वाली घटना।

मैनपुरी (उ.प्र.) : जिले में 10 मार्च की दोपहर को दिल्हा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। घर में खाली बैठे हुये थे सिर्फ देवर और भाभी, तभी दोनों लूडो खेल रहे थे, सभ कुछ ठीकठाक चल रहा था, किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खेल आखिरी खेल साबित होगा। खेल के दौरान ऋषभ और उसकी भाभी में कहासुनी हो गई, फिर जब बात बढ़ी तो ऋषभ ने भाभी को चिकोटी काट दी, जिसके बाद भाभी बहुत भड़क गईं। उन्होंने साफ कहा इसकी शिकायत पति से करूंगी, ऋषभ का भाई गुजरात में नौकरी करता था, जिसके भाई के गुस्से के डर से ऋषभ घबरा गया था।

फिर शिकायत के डर से ऋषभ ने आपा खो दिया और उसने भाभी का बेरहमी से गला दबा दिया, जिसके बाद भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। गुनाह छुपाने के लिए कातिल ने शातिर चाल चली। उसने मृतका के मोबाईल से सिम गायब कर दी ताकि कोई सुराग न मिले, इस तरह उसने घटना को अंजाम दिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज :

घटना की शुरुआत में मामला अज्ञात हमले का लगा। वहीँ पति ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खेल बिगाड़ दिया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत गला दबाने से हुई है, जिससे हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस को यकीन हो गया कि कातिल कोई करीबी है। पुलिस ने शक के आधार पर देवर ऋषभ को हिरासत में लिया। पहले तो वह मुकरता रहा। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया।  उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।