एंबुलेस से गांजे की अंतर्राज्यीय तस्करी करते हुये पकड़ाये सलमान और शिराज पठान, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी।

महासमुंद : गांजा तस्करी का केंद्र छत्तीसगढ़ को बना दिया गया है, जहाँ अधिकांश नशे के सौदागर नशे का सामान तस्करी करते हुये पकड़ा रहे है। जहाँ गांजा ओड़िशा से महाराष्ट्र जाता है, वहीँ अब छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। यहाँ ओड़िशा से एंबुलेंस में महाराष्ट्र गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इन दोनों आरोपियों से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले की कार्यवाही खल्लारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में गांजा की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा। वहीँ जवानों ने वाहन रोककर बोलरो सवार नागपुर निवासी सलमान खान (26) और शिराज पठान (39) से पूछताछ की, जिनकी तलाशी के दौरान वाहन के पीछे रखी दो बोरियों की जांच करने पर उसमें रखा 20 किलो गांजा मिला है। इस मामले की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओड़िशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में बेचने की योजना बना रहे थे। जिस दौरान वो पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

पुलिस ने आरोपियों से गांजा के अलावा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो एम्बुलेंस, छह हजार 800 रुपये नगद और दो मोबाईल भी जब्त किये गये हैं। राज्य में नशे की तस्करी बड़ी मात्रा में हो रही है और गांजे का उत्पाद ओड़िशा के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर हो रहा है।